हमें पता है कि आज के बाज़ार में नए ग्राहक जुटाना आपकी सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।
प्रतिस्पर्धा कड़ी है, विज्ञापन की लागत लगातार बढ़ रही है, और विज्ञापन एट्रिब्यूशन पहले से कहीं ज़्यादा जटिल हो गई है। इसीलिए हमने इस साल की शुरुआत में Shopify मर्चेंट्स के लिए Shopify Audiences लॉन्च किया, ताकि आपके लिए ज़्यादा खरीदार ढूँढना आसान हो।
कृपया ध्यान दें: यह सुविधा सिर्फ़ अमेरिका और कनाडा के एलिजिबल Shopify Plus स्टोर्स के लिए ही उपलब्ध है।
हमने Shopify Audiences में कई नए फ़ीचर्स पेश किए थे। हमें ख़ुशी है कि इनमें Google Ads इंटीग्रेशन भी शामिल था। Shopify Audiences की मदद से आप अपना Google Ads अकाउंट Shopify से जोड़ सकते हैं। इससे अलग-अलग विज्ञापन प्लेटफ़ॉर्म के साथ काम करने की हमारी रणनीति को भी रफ़्तार मिली है। Google इंटीग्रेशन के अलावा, हमारे दूसरे अपग्रेड से भी Shopify Audiences का इस्तेमाल आसान गया है। साथ ही, इसे अपनी ज़रूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने में ज़्यादा लचीलापन भी मिलता है। ब्लैक फ़्राइडे, साइबर मंडे, और छुट्टियों के मौसम में ये सभी फ़ीचर्स मिलकर ज़्यादा ग्राहक ढूँढने में आपकी मदद करेंगे।
Shopify Audiences क्या है?
डिजिटल मार्केटिंग के ज़रिए नए ग्राहक ढूँढना मुश्किल और महँगा होता है।
Shopify Audiences इस चुनौती से निपटने में आपकी मदद करता है। यह हमारे प्लेटफ़ॉर्म और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके ऐसी कस्टम ऑडियंस बनाता है, जिनसे आपके विज्ञापन ज़्यादा लोगों तक पहुँच सकते हैं। इन ऑडियंस से कन्वर्ज़न
बढ़ाने में भी मदद मिलती है। घोषणा में कैंपेन खत्म होने के बाद ऑडियंस के हिसाब से नतीजे देखने की सुविधा का भी हमने ज़िक्र किया था। इस विश्लेषण का मकसद चैनल, विज्ञापन पर हुए खर्च, और उससे हुई बिक्री के आधार पर यह समझने में मदद करना था कि मार्केटिंग के कौन-से तरीके सबसे असरदार रहे।
हमने Shopify Audiences को कैसे बेहतर बनाया?
आइए, Shopify Audiences में किए गए सुधारों को देखें। इनमें Google Ads इंटीग्रेशन के साथ-साथ मार्केटिंग फ़नल के अलग-अलग स्टेप्स के लिए कैंपेन चलाने के ज़्यादा विकल्प भी शामिल हैं।
Google के साथ Shopify Audiences की इंटीग्रेशन
Shopify Audiences को Google के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है। Google Ads, Shopify मर्चेंट्स के लिए एक एहम विज्ञापन प्लेटफ़ॉर्म है।
जब आप Shopify Audiences ऐप खोलेंगे, तो आपको अपना Google अकाउंट जोड़ने का विकल्प मिलेगा। अकाउंट जोड़ने के बाद Shopify Audiences आपके स्टोर के ग्राहक डेटा की मदद से कैंपेन के अलग-अलग उद्देश्यों के लिए ऑडियंस बनाता है। आप इन ऑडियंस को अपने Google Ads अकाउंट में एक्सपोर्ट कर सकते हैं। इनकी मदद से आप मार्केटिंग फ़नल के अलग-अलग चरणों में ग्राहकों तक पहुँच सकते हैं। इन ऑडियंस का इस्तेमाल आप जागरूकता बढ़ाने या ज़्यादा कन्वर्ज़न हासिल करने वाले कैंपेन में कर सकते हैं।
Shopify Audiences की ऑडियंस लिस्ट का इस्तेमाल Facebook, Instagram, Google Search, Google Display Network, YouTube, Gmail और अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर विज्ञापन दिखाने के लिए किया जा सकता है। घोषणा के समय हम Google इंटीग्रेशन को और बेहतर बनाने पर काम कर रहे थे। इसी सिलसिले में हमने Google के लिए 2023 में मेज़रमेंट और एट्रिब्यूशन के और फ़ीचर्स जोड़ने की योजना भी बताई थी।
"Shopify Audiences मर्चेंट्स की ज़्यादा खरीदार ढूँढने में मदद करता है, साथ ही ग्राहक जुटाने की लागत भी कम करता है। Google इंटीग्रेशन से मर्चेंट्स को एक नया चैनल मिलता है, जिसकी मदद से वे कम समय में ज़्यादा बिक्री कर सकते हैं," Shopify के वीपी ऑफ़ प्रोडक्ट, Daniel Debow (डैनियल डेबॉ) कहते हैं।
पूरे स्टोर के लिए ऑडियंस
आप जिस प्रोडक्ट को बेचना चाहते हैं, उसके लिए अलग से ऑडियंस बनाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। ऑडियंस पूरे स्टोर के लिए बनती हैं। इनकी मदद से आप अपने स्टोर की सभी प्रोडक्ट कैटेगरी के लिए खरीदार ढूँढ सकते हैं।
मान लीजिए आपका स्टोर कपड़ों का हैं। पहले किसी खास शर्ट को बेचने के लिए आपको एक ऑडियंस बनानी पड़ती थी। फिर किसी खास ड्रेस के लिए दूसरी ऑडियंस बनानी पड़ती थी। बाकी प्रोडक्ट्स के लिए भी यही प्रक्रिया दोहरानी पड़ती थी। ऐसे में, कई प्रोडक्ट्स के लिए बनी अलग-अलग ऑडियंस में वही लोग शामिल हो जाते थे। अब पूरे स्टोर के लिए बनने वाली ऑडियंस कैंपेन के लक्ष्य के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। अगर आप ज़्यादा ग्राहकों तक पहुँचना चाहते हैं, तो आप बड़ी ऑडियंस चुन सकते हैं। अगर आप किसी खास ऑडियंस से कन्वर्ज़न बढ़ाना चाहते हैं, तो ऐसे लोगों तक पहुँचने पर ध्यान दें, जो खरीदारी करने में ज़्यादा दिलचस्पी रखते हैं।
हमने ऑडियंस बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाया है, ताकि आप अलग-अलग मार्केटिंग लक्ष्यों को ध्यान में रखकर अपने कैंपेन चला सकें। इसी प्रक्रिया की मदद से ऑडियंस लिस्ट अपने-आप बनती हैं और कुछ लिस्ट अपने-आप अपडेट भी होती हैं।

अपने-आप बनने और अपडेट होने वाली ऑडियंस
Shopify Audiences कई ऑडियंस लिस्ट अपने-आप बनाता है। आप इन लिस्ट का इस्तेमाल अलग-अलग मकसद वाले मार्केटिंग कैंपेन में कर सकते हैं, फिर भले ही आपका लक्ष्य ज़्यादा लोगों तक पहुँचना हो या कन्वर्ज़न बढ़ाना।
Google इंटीग्रेशन की घोषणा के समय Meta के लिए तीन और Google के लिए दो ऑडियंस लिस्ट अपने-आप बनकर इस्तेमाल के लिए तैयार रहती थीं।
पहले हम आपको हर सात दिन में ऑडियंस लिस्ट मैन्युअल रूप से अपडेट करने के लिए कहते थे। जिन लिस्ट में ऑटो-अपडेट का फ़ीचर है, वे अपने-आप अपडेट होती रहती हैं, ताकि आप अपने कैंपेन के मकसद के मुताबिक उनका इस्तेमाल कर सकें।
बेहतर Shopify Audiences से ज़्यादा खरीदारों तक पहुँचें
Shopify Audiences के इन फ़ीचर्स से आप छुट्टियों के मौसम का भरपूर फ़ायदा उठा सकते हैं।
पूरे स्टोर के लिए अपने-आप बनने वाली ऑडियंस और ऑटो-अपडेट की सुविधा से आपको मार्केटिंग फ़नल के हर चरण में खरीदार ढूँढने में मदद मिलती है। Google Ads इंटीग्रेशन से इस प्लेटफ़ॉर्म पर ऑडियंस लिस्ट का इस्तेमाल करना भी आसान हो जाता है।
अपना Google अकाउंट Shopify Audiences से जोड़ने का तरीका जानें।
Shopify Audiences: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कौन-से स्टोर Shopify Audiences का इस्तेमाल करने के लिए एलिजिबल हैं?
Shopify Audiences उन स्टोर्स के लिए उपलब्ध है, जो Shopify Plus प्लान पर हैं, Shopify Payments का इस्तेमाल करते हैं, और अमेरिका या कनाडा में स्थित हैं। ऐप इंस्टॉल करने और इस्तेमाल करने के लिए आपके स्टोर की प्राइवेसी सेटिंग्स में Shopify Network Intelligence को इनेबल करना होगा। सेट-अप शुरू करने से पहले आप सीधे Shopify एडमिन में देख सकते हैं कि आपका स्टोर इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए एलिजिबल है भी या नहीं।
क्या Shopify Audiences के इस्तेमाल की कोई लागत है?
सभी एलिजिबल Shopify Plus स्टोर्स Shopify Audiences को फ़्री में इंस्टॉल और इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप के लिए कोई अलग सब्सक्रिप्शन फ़ीस नहीं है। स्टोर ओनर कैंपेन चालू होने के बाद विज्ञापन का खर्च सीधे विज्ञापन प्लेटफ़ॉर्म से चुकाते हैं। ऑडियंस बनाने के लिए Shopify बिल में कोई अलग शुल्क नहीं जुड़ता।
अपने स्टोर में Shopify Audiences कैसे सेट-अप की जा सकती हैं?
Shopify Audiences सेट-अप करने के लिए Shopify एडमिन में जाएँ। यहाँ Apps के तहत Audiences ऐप खोलकर शर्तों से अपनी सहमति व्यक्त करने के लिए मर्चेंट्स Get Started पर क्लिक करते हैं। इसके बाद, स्टोर ओनर Data Sharing सेक्शन में डेटा शेयरिंग इनेबल कर देते हैं। ऐप द्वारा कनेक्ट किए गए विज्ञापन प्लेटफ़ॉर्म पर ऑडियंस लिस्ट बनाने और एक्सपोर्ट करने से पहले अमेरिकी राज्यों और अन्य लागू प्राइवेसी कानूनों के अनुपालन को वे कन्फ़र्म करते हैं।
Shopify Audiences ग्राहक डेटा की प्राइवेसी की रक्षा कैसे करता है?
Shopify Audiences को अमेरिका और कनाडा में लागू प्राइवेसी कानूनों का पालन करने में मर्चेंट्स की मदद के लिए बनाया गया है। ग्राहक डेटा शेयर करने से पहले स्टोर ओनर्स को ज़रूरी अनुमतियाँ लेनी होंगी। ऑडियंस लिस्ट बनाने के लिए मर्चेंट्स Shopify Network Intelligence के ज़रिए ग्राहक डेटा शेयर करते हैं।
क्या अपनी Shopify Audiences लिस्ट से कुछ खास ग्राहकों को बाहर रखा जा सकता है?
आप किसी ऑडियंस लिस्ट में किसी ग्राहक को जोड़ या हटा नहीं सकते। हाँ, किसी ग्राहक को एक साथ हर ऑडियंस लिस्ट से आप बाहर ज़रूर कर सकते हैं। यह एक्सक्लूशन Shopify Audiences ऐप के अंदर सेटिंग्स पेज से की जाती है। इससे मर्चेंट्स को हर ऑडियंस लिस्ट मैन्युअली बनाए बिना ग्राहकों के ऑप्ट-आउट अनुरोधों का सम्मान करने का तरीका मिल जाता है।

